मूली के इन 10 फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

मूली अब बाजार में आने लगी है और हर जगह आसानी से उपलब्ध है। आमतौर पर सलाद के रूप में खाई जाने वाली मूली में क्लोरीन, फास्फोरस, सोडियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

इसके अलावा मूली के परांठे और सब्जी के कद्रदानों की भी कमी नहीं है। ये खाने में थोड़ी कड़वी या तीखी जरूर होती है, लेकिन इसे खाने के फायदे सुनकर सारी कड़वाहट दूर हो जाती है। मूली में विटामिन-ए, विटामिन-बी और विटामिन-सी मौजूद होते हैं जो पेट और मूत्र विकार के अलावा हमारे शरीर को कई अन्य लाभ भी पहुंचाते हैं।

बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि इसके नियमित सेवन से हमारी आंखों की रोशनी बढ़ती है और दांतों की समस्यायें भी दूर हो जाती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं यह हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए कितनी फायदेमंद होती है।

पेट की गैस को दूर भगाये-

मूली खाने का सबसे बडा फायदा है कि इसके नियमित सेवन से गैस की समस्या दूर हो जाती है। इसके साथ ही ये हमारे पाचन शक्ति को भी मजबूत करती है।

दांतों को बनाये चमकदार और रखे मजबूत-

मूली दांतों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन-ए पाया जाता है जिससे हमारे दांत मजबूत होते हैं। पायरिया से परेशान लोग मूली के रस से दिन में 2-3 बार कुल्ले करें और इसका रस पिएं। इसके अलावा ये हमारी आंखों की रोशनी को भी बढ़ाती है।

मोटापे से निजात दिलाये-

मोटापा दूर करने के लिए मूली के रस में नींबू और नमक मिलाकर सेवन करें। ऐसा नियमित रूप से करने से मोटापा कम होता है और शरीर सुडौल बन जाता है।

पेशाब ना आने की समस्या से छुटकारा दिलाये-

पेशाब ना आने या पेशाब होने में दिक्कत होने पर मूली के साथ इसके पत्तों के रस का सेवन करना चाहिए। इसमें मूली का रस बहुत फायदेमंद होता है और पेशाब की समस्या को दूर करता है।

पाइल्स से बचाने में भी है कारगर-

पाइल्स या बवासीर रोग में मूली के साथ इसके पत्तों की सब्जी बनाकर खाना फायदेमंद होता है। इसके अलावा मूली को हल्दी के साथ खाने से भी बवासीर में फायदा होता है।

सर्दी, खांसी और हल्के बुखार से बचाए-

अगर आपको ज्यादातर सर्दी और खांसी की शिकायत बनी रहती है तो आपको अपने आहार में मूली शामिल करना चाहिए।

इसके अलावा मूली के सेवन से दमा (अस्थमा) के रोगियों को काफी लाभ मिलता है और इसके जूस के सेवन से हल्के बुखार में भी रहत मिलती है। इसमें एंटी-कनजेस्टिव गुण पाए जाते हैं जो कफ को भी खत्म करने में सहायक होते हैं।

मधुमेह में है फायदेमंद-

अगर आपको डायबिटीज है  तो जल्द ही इसे खाना शुरू कर दीजिए क्यूंकि रोजाना सुबह खाने में मूली का सेवन करने से डायबिटीज यानी कि मधुमेह से जल्द छुटकारा मिल सकता है।

इसका कारण है इसमें मौजूद तत्व इंसुलिन को नियंत्रित करने का काम करते हैं और शुगर लेवल को बढ़ने से रोकते हैं।

किडनी को स्वस्थ रखने में है कारगर-

मूली में ऐसे कई ड्यूरेक्टिक गुण पाये जाते हैं जो हमारी किडनी के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं। साथ ही इसमें मौजूद तत्व शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने में भी कारगर होते हैं।

शायद इसी वजह से इसको नेचुरल क्लींजर कहा जाता है। इसीलिए लीवर व स्पलीन (प्लीहा) के मरीजों को अपने दैनिक भोजन में मूली का सेवन जरूर करना चाहिए।

कैंसर के खतरे को कम करने में है सहायक-

मूली के नियमित सेवन से मुंह, आंत और किडनी के कैंसर के होने का खतरा भी कम होता है। क्योंकि इसमें फाइटोकेमिकल्स और एंथोसायनिन्स नामक तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर के रिस्क को कम करते हैं। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन-सी एक एंटीऑक्सि‍डेंट की तरह काम करता है।

ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल-

नियमित रूप से मूली खाने से ब्लड प्रैशर यानी कि रक्तचाप नियंत्रित रहता है। इसमें एंटी-हाइपरटेंसिव गुण पाया जाता है जो उच्च रक्चाप को नियंत्रित करने में सहायक होता है। इस  में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम भी होता है जो शरीर में सोडियम-पोटैशियम के अनुपात को बैलेंस करते हुए ब्लड प्रेशर बिगड़ने नहीं देता है।

0 Shares:
प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You May Also Like
Read More

सुबह के नाश्ते में भूलकर भी ना खाएं ये चीजें वर्ना हो सकता है आपकी सेहत को काफी नुकसान

सुबह का नाश्ता सेहत के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसीलिए दिन की शुरुआत हमेशा हेल्दी नाश्ते…
Read More

Gajar khane ke fayde in hindi

गाजर एक खाद्य जड़ सब्जी है जो एशिया से निकली है। इसे पश्चिमी देशों में उच्च सम्मान प्राप्त…