Dark Light

Subha Uthne Ke Fayde – आपने देखा होगा कि जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं, वह खुश रहने के साथ ही स्वस्थ भी रहते हैं।

उनके अंदर जो ऊर्जा देखने को मिलती है, वह देर से उठने वाले लोगों में नहीं होती। वहीं सुबह उठने वाले लोग दिन भर एक्टिव रहते हैं और अपना काम भी अच्छी तरह से पूरा कर लेते हैं।

इसके अलावा वे अनेक प्रकार की बीमारियों से भी सुरक्षित रहते हैं।

अगर आपको भी देर से उठने की आदत है तो आपको इस पोस्ट को पूरा ज़रूर पढ़ना चाहिए। इसमें आप सुबह उठने के फायदे (Benefits of Getting up in the Morning in Hindi) के बारे में जानकर खुद को सुबह उठने से रोक नहीं पाएंगे।

सुबह उठने के फायदे (Benefits of Getting up in the Morning)

  1. सुबह जल्दी उठने से मस्तिष्क के कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। सुबह उठने वाले लोगों में अधिक रचनात्मकता देखने को मिलती है। ऐसे लोगों की एकाग्रता और मेमोरी भी अच्छी होती है। वहीं सुबह उठने वाले लोगों में सोचने की क्षमता और किसी भी समस्या को सुलझाने की कुशलता होती है। इसके अलावा सुबह जल्दी उठने से ब्लड शुगर व कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है।
  2. सुबह उठने से डायट अच्छी रहती है। यदि आप जल्‍दी उठते हैं तो द‍िन में आपको क्‍या खाना है, इसके बारे में प्‍लान बना सकते हैं। इसके साथ ही आपको ब्रेकफास्‍ट करने का समय भी मिल जाता है। वैसे भी डॉक्टरों का कहना है कि सुबह के नाश्‍ते से जो एनर्जी आपको म‍िलती है। सारे दिन की एक्‍ट‍िव‍िटीज उसी पर न‍िर्भर होती है।
  3. सुबह जल्‍दी जागने से आपको कुदरती शांत‍ि महसूस होती है। आपका मन एकाग्र रहता है। इससे दो लाभ होते हैं – पहला आप भागदौड़ के तनाव से थोड़ा बच जाते हैं और दूसरा आपका कन्सन्ट्रेशन भी बढ़ता है।
  4. सुबह जल्दी उठने से एक्सरसाइज का समय मिल जाता है। जल्दी जागने वाले व्यक्ति को 20 मिनट की कसरत करने से जितना लाभ मिलता है। वहीं देर से उठने वाले व्यक्ति में आलस्य का भाव ज़्यादा दिखता। यही वजह है कि ऐसे लोगों में मोटापे, टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी ज़्यादा बढ़ जाता है। 
  5. जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं, वे अपने जीवन में ज़्यादा सफल होते हैं। उनमें सोचने समझने और आगे बढ़ने का एक अलग ही भाव देखने को मिलता है।
Related Posts