बहुत फायदेमंद औषधि है मुलेठी जानिए इससे होने वाले अद्भुत फायदों के बारे में

गले की खराश से बचने के लिए अपनायें ये आसान घरेलू उपाय

कई बीमारियों से हमें बचाता है टमाटर जानें इसके आश्चर्य चकित करने वाले लाभों के बारे में

Dark Light

भारत में आमतौर पर इसे मुलेठी कहा जाता है, लेकिन इसका एक अन्य नाम लिकोरिस भी है। मुलेठी एक बहुत ही गुणकारी औषधि है और इसमें कई प्राकृतिक एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। ये विटामिन-बी और विटामिन-ई का अच्छा स्त्रोत होती है।

साथ ही इसमें फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे खनिज भी मौजूद होते हैं। मुलेठी की जड़ को उखाड़ने के 2 वर्ष बाद तक इसमें औषधीय गुण विद्यमान रहते हैं।

आमतौर पर इसका प्रयोग एक लोकप्रिय मसाले के रूप में किया जाता है। लेकिन ये ना केवल एक अच्छे स्वादिष्ट एजेंट के रूप में कार्य करती है बल्कि इसमें मौजूद चिकित्सीय गुणों के कारण इसका इस्तेमाल कई घरेलू उपचारों में भी किया जाता है।

मुलेठी के सेवन से आप कई तरह की बीमारियों जैसे पेट के रोग, सांस संबंधी रोग, स्तन रोग और योनिगत रोगों आदि से बचे रह सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको मुलेठी के गुणों के बारे में बताते हैं।

Quick Tips-

खांसी, कफ और दमा के लिए है रामबाण-

खांसी की समस्या और गले में खराश होने पर मुलेठी का प्रयोग किया जाता है। इसको काली-मिर्च के साथ प्रयोग करने से कफ की समस्या में भी आराम मिलता है। इसमें ग्लैसैर्हिजा तत्व काफी मात्रा में पाई जाती है जिससे सूखी खांसी के साथ-साथ गले की सूजन ठीक होती है।

दिल को रखे स्वस्थ

दिल की बीमारी को ठीक करने में मुलेठी का सेवन काफी असरदार होता है। ये हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है। जिससे हमारा ह्रदय स्वस्थ रहता है और हार्ट अटैक की संभावनायें भी खत्म होती हैं।

पाचन क्रिया सुधारे

मुलेठी की जड़ें पेट और पाचन समस्याओं से निपटने के लिए भी उपयोग की जाती हैं। इनमें ग्लाइसीराहिजिन और मिश्रित कार्बनएक्सोलोन आदि तत्व पाए जाते हैं। इसीलिए इनके सेवन से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये

मुलेठी का सेवन हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार आता है। साथ ही इसके सेवन से हम मौसम बदलने पर वायरल, जीवाणु और कवक द्वारा होने वाली बीमारियों से भी कोसों दूर रहते हैं। इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता मौजूद होती है जिसके कारण हम एलर्जी आदि समस्याओं से भी बचे रहते हैं।

दिमागी शक्ति बढ़ाए

मुलेठी की जड़ें हमारे दिमाग की अधिवृक्क ग्रंथि पर सहायक प्रभाव डालती हैं और मस्तिष्क को उत्तेजित करने में सहायता करती हैं। ये ना केवल भूलने की बीमारी घटाती हैं बल्कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व हमारे मस्तिष्क की कोशिकाओं को प्रतिरक्षण प्रदान करती हैं।

इसके अलावा लगभग 2 महीनों तक प्रतिदिन मुलेठी का सेवन करने से मानसिक रोगी के मानसिक संतुलन को भी ठीक किया जा सकता है।

महिलाओं के लिए है बहुत उपयोगी

मुलेठी का सेवन खासतौर पर महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है। ये महिलाओं में होने वाले स्तन रोग, योनिगत रोग और मासिक धर्म आदि समस्याओं से छुटकारा दिलाती है। इसके साथ ही ये त्वचा के रोगों को दूर करके आपके यौवन को बढ़ाती है और लम्बे समय तक खुबसूरत बनाए रखती है।

मुंह के छाले मिटाने में है सहायक

मुलेठी के इस्तेमाल मुंह और पेट की गंदगी को खत्म करता है। जिसके कारण आप इसके सेवन से मुंह के छालों की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए मुलेठी का जड़ों की साफ पानी में कुछ समय तक डुबोकर रखने के बाद उस पानी से गरारे करें। साथ ही ये बैक्टेरिया से दांत और मसूड़ों को होने वाले नुकसान से भी बचाती है।

लीवर को भी बनाये मजबूत

मुलेठी के सेवन से हमारा लीवर भी काफी मजबूत होता है। ये लीवर से निकलने वाले बाईल जूस के स्त्राव को तेज करने में सहायक होती है। जिससे लीवर को रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है।

साथ ही ये लीवर के अंदर होने वाली फ्री रेडिकल डैमेज को कम करके लीवर को बचाने का काम करती है। हेपाटाइटिस-बी की बीमारी में डॉक्टर भी मुलेठी का सेवन करने की सलाह देते हैं।

मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाये

आजकल हर पीढ़ी के लोग चाहे बड़े-बुजुर्ग या युवा सभी शरीर के जोड़ों एवं मांसपेशियों में दर्द का शिकार हैं। मुलेठी का सेवन से आप इस दर्द से भी छुटकारा पा सकते हैं।

इसके लिए मुलेठी की जड़ों को पूरी रात पानी में भींगने दें और सुबह इस पानी को पीएं। ऐसा करने से आपके पुराने से पुराने जोड़ों और मांसपेशियों का दर्द भी दूर हो जायेगा।

कब्ज को दूर भगाये

आजकल की इस व्यस्त दिनचर्या और अनियमित खानपान की वजह से कई लोगों में मोटापा, कब्ज और पेट से सम्बंधित अन्य समस्याएं उत्पन्न होने लगी हैं।

कब्ज की शिकायत में मुलेठी के जड़ का चूर्ण काफी असरदार होता है। मुलेठी के पाउडर को गुड़ और पानी के साथ लेने से कब्ज की बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Posts