बहुत से लोगों को पेड़-पौधे लगाने का शौक होता है। अक्सर लोग अपने घर और ऑफिस में हरियाली और खूबसूरती के लिए पेड़-पौधे लगाते हैं। वहीँ कुछ लोग तो अपने इस शौक को पूरा करने के लिए अपने घर में एक छोटा-सा गार्डन भी बना लेते हैं।
लेकिन बहुत कम लोगों को ही मालूम होगा, कि पेड़-पौधे लगाने से धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों फायदे भी होते हैं। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है, जिससे हमारा वातावरण शुद्ध रहता है।
वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये पेड़-पौधे घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके घर में सुख समृद्धि और बरकत लेकर आते हैं। इसलिए आप अपने घर या ऑफिस में इन पौधों को अवश्य लगाएं। इससे आपके घर में कभी-भी धन की कमी नहीं होगी।
फेंगुशई के अनुसार कुछ ऐसे पौधे हैं, जिन्हें अपने घर या ऑफिस में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके अलावा इन पौधों को लगाने से गृह कलेश दूर होती है और आपस में प्रेम बढ़ता है।
हम में से हर कोई चाहता है कि उसकी जिंदगी में कुछ नये बदलाव आयें। और उनके जीवन में खुशियां ही खुशियां रहें। इन पौधों को अपने ऑफिस या घर में लगाकर आप अपनी इन ख्वाहिशों को आसानी से पूरा कर सकते हैं।
इनकी मदद से एक तरफ जहां आपको बिजनेस में मुनाफा होगा वहीं दूसरी तरफ आपके घर में सुख-समृद्धि और खुशियां आएंगी। इसके आलावा ये आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं।
तो आइए आज हम आपको ऐसे ही कुछ खास पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप अपना सोया भाग्य जगा सकते हैं।
Quick Tips-
- पेड़-पौधे लगाने से घर की सुंदरता में लग जाते हैं चार चांद।
- इन पेड़-पौधे लगाने का होता है धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व।
- नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके लाते हैं घर में सुख समृद्धि।
- धन लाभ होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी है लाभदायक।
मनी प्लांट-
धन लाभ के लिए मनी प्लांट सबसे बेहतर पौधा है। जैसा कि इसके नाम से प्रतीत होता है। ये पौधा आर्थिक सुख समृद्धि का प्रतीक है। इसे घर या ऑफिस में लगाने से आय में वृद्धि होती है। और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसे आप ऑफिस में या घर के लिविंग रूम में लगा सकते हैं।
तुलसी का पौधा-
तुलसी के पौधे का हिंदू धर्म में एक बहुत ही खास महत्व है। तुलसी के पौधे को एक तरह से लक्ष्मी का रूप माना गया है। तुलसी का पौधा सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर देता है। जिस घर में ये पौधा होता है, वहां कभी किसी प्रकार की कमी नहीं होती।
कड़ी पत्ता का पौधा-
इसे कड़ी पत्ता के अलावा मीठा नीम भी कहा जाता है। आमतौर पर कड़ी पत्ते का उपयोग सब्जी और अन्य खाद्य सामग्री बनाने में किया जाता है। लेकिन इसके अलावा भी कड़ी पत्ते के कई फायदे हैं। इसको अपने घर या ऑफिस में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। साथ ही इस पौधे को लगाने से शनि, राहु और केतु तीनों प्रसन्न रहते हैं।
आंवले का पौधा-
वैसे तो आंवले का सेवन करने से शरीर को काफी विटामिन्स मिलते हैं। इसके अलावा भी इसके कई और फायदे हैं। शास्त्रों के अनुसार घर में आंवले का पौधा लगाने से पैसों की तंगी खत्म हो जाती है।
आंवले के पौधे को लगाने से मां लक्ष्मी स्वयं आपके घर में हमेशा के लिए वास करेंगी। क्योंकि आंवले में भगवान कृष्ण और विष्णु का वास होता है। इसीलिए घर में आंवले का पेड़ लगाने और रोजाना उसकी पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
गेंदे का पौधा-
गेंदे के पौधे का घर में होना बहुत शुभ माना जाता है। गेंदे के फूल का इस्तेमाल घर में की जाने वाली पूजा में भी किया जाता है। गेंदा न केवल सभी मांगलिक कार्यों में सजावट में काम आता है। बल्कि गेंदे के पौधे को घर में लगाने से शादीशुदा जिंदगी खुशहाल होती हैं और घर में सुख भी आता है।
अनार का पौधा-
हम सभी जानते हैं कि अनार के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। साथ ही अनार के पौधे के भी कई फायदे हैं। घर में अनार का पौधा लगाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। घर में अनार का पौधा लगाने से ग्रह दोषों से बचा जा सकता है। साथ ही इस पौधे के होने से सारे देवी-देवताओं की कृपा बनी बनी रहती है।
केले का पेड़-
जिस प्रकार केले के सेवन से हमें कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। उसी प्रकार केले के पेड़ के भी कई लाभ हैं। केले के पेड़ को घर में लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। साथ ही अगर इसके पास तुलसी का पौधा भी लगाया जाए, तो भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। क्योंकि केले में भगवान विष्णु और तुलसी में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है।
हल्दी का पौधा-
जिस प्रकार हल्दी हमारे लिए बहुत लाभदायक है उसी प्रकार हल्दू का पौधा भी बहुत ही गुणकारी और चमत्कारी होता है। घर में हल्दी का पौधा लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
नारियल का पेड़-
वैसे तो घरों में नारियल का पेड़ बहुत कम देखा जाता है। लेकिन अगर घर के आंगन में नारियल का पेड़ लगाया जाए तो इससे आपके सारे बिगड़े हुए काम बनते चले जाते हैं। साथ ही इस पौधे के घर में होने से खूब मान-सम्मान भी मिलता है।
बांस का पौधा-
बांस के इस पौधे को लोग अपने सोये हुए भाग्य को जगाने के लिए घर में लगाते हैं। इस पौधे को लम्बी आयु, सुख समृद्धि, अच्छे भाग्य और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है। साथ ही इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, और गृह क्लेश से मुक्ति मिलती है। वास्तु शास्त्र में भी बांस को बहुत शुभ माना गया है।
ऐसा माना जाता है कि जहां बांस का पौधा होता है, वहां बुरी आत्माएं आसपास भी नहीं भटकती। बांस का पौधा जिस घर में होता है, उस घर में हमेशा धन, यश और समृद्धि का आगमन होता रहता है।