मोरिंगा या सहजन एक बहुत ही महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध पौधा है। इसका वैज्ञानिक नाम मोरिंगा ओलिफेरा है। यह पौधा मनुष्य के इतिहास से ही सबसे विस्तृत तरीके से इस्तेमाल किया जाता रहा है।
मोरींगा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे कम पानी होने पर भी उगाया जा सकता है। मोरिंगा में कई तरह के महत्वपूर्ण विटामिन्स, खनिज पदार्थ एवं पोषक तत्व पाए जाते है। कुछ लोग तो इसे सुपरफूड के रूप में भी स्वीकार करते है। स्वास्थ्य के लिहाज से सहजन काफ़ी लाभकारी होती है। यही कारण है आज ज्यादा से ज्यादा लोग इसका सेवन करने लगे हैं।
अगर आयुर्वेद की मानें तो मोरिगां में 300 बीमारियों के इलाज करने की छमता है। मोरिंगा की जो पत्तियां होती है उनमें बेमिसाल औषधीय गुण पाए जाते हैं। मोरींगा के पेड़ को उसके सेहतवर्द्धक फायदों के कारण लोग उसे चमत्कारी पेड़ भी मानते हैं।
सहजन को उपयोग करने के तरीके | How to Use Moringa in Hindi
सहजन पेड़ गुणकारी तत्वों से परिपूर्ण होता है। इसके जड़ से लेकर पत्ते तक, हर हिस्सा हमारे लिया अति लाभकारी होता है। अगर हम सही तरीके से इसे उपयोग करें तो ये हमारे स्वास्थ्य के लिए चमत्कारी साबित हो सकता है।
सहजन का उपयोग हम निम्न प्रकार से कर सकते हैं:
- सहजन के बीज़: इनमें अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो कि पाचन तंत्र के लिए बहुत लाभकारी है।
- सहजन के पत्ते: मोरिंगा का सेवन इच्छानुसार किया जा सकता है, जिसे हम सलाद में खा सकते हैं या फिर जूस बना कर पी सकते हैं।
- सहजन की फली: यह काफी पौष्टिक होता है जिसे तलकर, उबालकर या फिर सब्जी में मिलाकर खाया जा सकता है।
- मोरिंगा पॉवडर: इसे हम खाना बनाते वक्त सब्जी में मिला सकते हैं। इसे हम सूप में भी डालकर पी सकते हैं।
सहजन के सेवन करने का कोई खास समय या रूप नहीं है। जैसे हम फल या सब्जी खाते हैं, उसी तरह से सहजन को भी खा सकते हैं।
सहजन के कुछ बेहतरीन फायदे | Moringa Benefits in Hindi
- पाचन संबधित परेशानियों में फायदेमंद | Drumstick for Digestion in Hindi
पाचन संबंधित परेशानियों में मोरिंगा बहुत ही कारगर साबित होती है। मोरिंगा में पाए जाने वाले आइसोथियोसाइनेट्स पाचन तंत्र के विभिन्न समस्याओं जैसे की कांस्टिपेशन, अल्सर या गैस्ट्र्रिटिस का इलाज करने में कारगर होते हैं। मोरिंगा को हम अंटेसिड्स दवाइयों का एक बेहतरीन हर्बल विकल्प भी मान सकते हैं।
- हाई ब्लड प्रेशर को कम करे | Drumstick for High Blood Pressure in Hindi
जिन्हे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या लगातार रहती है, उनके लिए सहजन की पत्तियों के रस से बनाया हुआ काड़ा बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा इस काढ़े का सेवन करने से उल्टी, चक्कर, या घबराहट होने पर भी राहत मिलती है।
- बच्चों के लिए लाभकारी | Moringa for Babies in Hindi
मोरिंगा की फली में कैल्शियम होता है जिससे हड्डियां और दांत दोनों मजबूत बनते हैं। इसी वजह से ये बच्चों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। जो महिलाएं गर्भवती होती हैं उनके होने वाले बच्चे में भी कैल्शियम की मात्रा भरपूर मिलती है, जिससे होने वाला बच्चा काफी तंदरुस्त होता है। कैल्शियम के साथ-साथ इसमें आयरन, मैग्नीशियम, एवं फास्फोरस की उचित मात्रा होती है जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।
- शरीर में विभीन्न प्रकार के दर्द से राहत | Moringa Oleifera for Physical Pain in Hindi
जिन्हे अपने किसी शरीर के अंग में दर्द की शिकायत रहती है, उनके लिए सहजन काफी फायदेमंद साबित होता है। सहजन खाने से जोड़ों का दर्द, गठिया, सरदर्द एवं माइग्रेन इत्यादि समस्याएं दूर होती हैं। सहजन की जड़ो से लेकर पौधे के रस तक, इसका हर हिस्सा स्वास्थ के लिहाज से बोहोत गुणकारी होता है। सहजन के पत्ते का पेस्ट लोग घाव पर लगाते हैं।
- मोटापे में लाभकारी | Moringa for Weight Loss in Hindi
मोरिंगा शरीर में बढ़ी हुई चर्बी को दूर करने में बोहोत सहायक साबित होता है। इसके अंदर फास्फोरस पाई जाती है जो की शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी को कम करने में मदद करती है और साथ ही वसा को भी कम करती करती है जिसके वजह से मोटापा कम हो पाता है। मोरिंगा की पत्तियों के रस के सेवन से धीरे धीरे मोटापा काम होता है। इसीलिए मोरिंगा को अपने आहार में शामिल करना एक बहुत ही अच्छा विकल्प है।
- त्वचा को बनाये चमकदार और जवाँ | Moringa Oleifera for Skin in Hindi
सहजन में भरपूर मात्रा में मौजूद विटामिन ए त्वचा की सुंदरता को निखारने में मदद करता है। इसके फली की सब्जियां खाने से या फिर उसके बीज के तेल लगाने से त्वचा में चमक बनी रहती है। इसके अलावा सहजन में एंटीबैक्टीरियल एवं एंटीवायरल प्रवृति होती है जो अनेक प्रकार के संक्रमण से बचाते हैं।
- सरदर्द में करे फ़ायदा एवं आँखों के रौशनी को बढ़ाये | Moringa Seeds for headache in Hindi
सहजन के पत्तों को पीसकर गर्म कर के सिर में लेप लगाने से या फिर इसके बीज को घिसकर सूंघने से सिर दर्द गायब हो जाता है। सहजन के पत्तों की सब्जी भी सर दर्द के समय राहत देती है। सहजन के सेवन से खून साफ होता है, और आंखों की रोशनी भी तेज होती है।
- बालों के लिए लाभकारी | Moringa Oleifera for Hair in Hindi
एक स्वस्थ बाल होने के लिए जो भी पोषक तत्व ज़रूरी होता है, वो सब मोरिंगा के अंदर पाया जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम इत्यादि जैसे खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं। सहजन के अंदर मौजूद विटामिन ए एवं विटामिन इ, बालों के लिए फायदेमंद बनाती है।
मोरिंगा के कुछ नुक्सान | Moringa Side-effects in Hindi
वैसे तो मोरिंगा बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। मोरिंगा के कुछ नुक्सान निम्न प्रकार से हैं –
- यह एसिडिटी में वृद्धि का कारण बनता है। जलन होने पर मोरिंगा का सेवन नहीं करना चाहिए, क्यूंकि इससे जलन में वृद्धि होती है। इसी वजह से जठरशोथ या पेट सम्बन्धी समस्याओं के समय इस सब्जी का उपयोग नहीं करना चाहिए।
- ब्लीडिंग डिसऑर्डर के समय यह हानि करता है। ब्लीडिंग डिसऑर्डर में इस सब्जी के उपयोग को सही नहीं माना जाता है।
- गर्भावस्था के समय इसका सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि सहजन फल के अंदर प्रोटीन, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में है इसलिए गर्भावस्था के समय इसका उपयोग किया जा सकता है। मगर सहजन के पत्तों, फूलों और जड़ की छाल को गर्भावस्था के समय उपयोग नहीं करना चाहिए।
- मासिक धर्म में इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्यूंकि यह पित्त बढ़ाता है।