मानव शरीर से जुड़े इन आश्चर्यजनक तथ्यों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

मस्तिष्क को तेज करने में बहुत सहायक हैं ये जड़ी-बूटियां

आँखों के नीचे काले घेरे या डार्क सर्कल्स हटाने हैं तो बस अपनाएं ये आसान और घरेलू उपाय

Dark Light

हमारे शरीर से जुडी कई ऐसी जानकारियां ऐसी हैं जिन्हें अभी तक विज्ञान भी नहीं समझ पाया है या यू कहें कि इनके सामने विज्ञान भी फेल है।

वैसे तो मानव शरीर से जुडी कई विस्मयकारी जानकारियां हैं लेकिन हम उनमें से शीर्ष 10 जानकारियां यहां आपको बताने जा रहे हैं जिन्हें ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे।

अपने शरीर को जानें-

  • प्रत्येक मनुष्य का दिल 1 मिनट में औसतन 72 बार, पूरे दिन में 1,00,000 बार, 1 वर्ष में 3,600,000 बार, और पूरे जीवनकाल के दौरान 5 अरब बार धड़कता है।
  • हमारे फिंगरप्रिंट की तरह प्रत्येक इंसान की जीभ के प्रिंट भी अलग-अलग होते हैं। साथ ही सिर्फ जुड़वाँ लोगों को छोड़कर प्रत्येक व्यक्ति की अपनी एक अलग गंध भी होती है।
  • हमारे शरीर के भार का लगभग दो-तिहाई भार सिर्फ पानी का है। इसमें खून का 94%, मस्तिष्क का 83% और मांसपेशियों का 75% पानी शामिल होता है।
  • हम कोई भी वस्तु अपनी आँखों से नहीं बल्कि अपने दिमाग की मदद से देख पाते हैं। हमारी ऑंखें सिर्फ सूचना (इनफार्मेशन) को लेने का काम करती हैं और इसको हमारे दिमाग तक पहुचाती हैं।
  • छींकते समय आँखे खुली रख पाना नामुनकिन है, साथ ही अगर आप छींकते वक्त अपनी आँखे खुली रखने की कोशिश करेंगे तो आपकी आँखों की पुतली बाहर निकल सकती है। इसके अलावा सिर्फ छींकते समय ही हमारे दिल की गति एक मिली सेंकेड के लिए रुकती है।
  • लगभग हर मनुष्य को सोने के लिए 7 मिनट लगते हैं और हम अपनी जिन्दगी का 33% सिर्फ सोते हुए बिता देते हैं।
  • एक मनुष्य अपने पूरे जीवनकाल में लगभग 27,000 किलोग्राम तक भोजन खा जाता है जो कि 6 हाथियों के वजन के बराबर है। साथ ही प्रत्येक मनुष्य अपने जीवनकाल में लगभग 60,500 लीटर पानी पी जाता है।
  • हमारे हाथ की बीच की उंगली के नाखून हमारी बांकी उंगलियों के नाखूनों की तुलना में ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं। साथ ही हमारी उंगलियों के नाखून पैरों के नाखूनों की अपेक्षा 4 गुना ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं।
  • जब कोई इंसान पैदा होता है तो उसके शरीर में करीब 300 हड्डियाँ होती हैं, लेकिन 18 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते उसके शरीर में हड्डियों की संख्या सिर्फ 206 ही रह जाती है। साथ ही आप के शरीर की लगभग 25% हड्डियाँ सिर्फ आपके पैरों में होती हैं।
  • मानव शरीर की हड्डियाँ ग्रेनाइट पत्थर जितनी मजबूत होती हैं। साथ ही हमारे दांत पूरे मानव शरीर के सबसे कठोर पदार्थ हैं।
प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Posts

आँखों के नीचे काले घेरे या डार्क सर्कल्स हटाने हैं तो बस अपनाएं ये आसान और घरेलू उपाय

आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं में आँखों के आसपास काले घेरे होना एक आम समस्या…