बढ़ते वजन और मोटापे से आजकल हर व्यक्ति परेशान है। बढ़ता मोटापा हमारे व्यक्तित्व पर भी बुरा प्रभाव डालता है। इससे हमारा आत्मविश्वास भी प्रभावित होता है।
हालांकि इसका कारण हमारा बदलता लाइफस्टाइल और हमारी अनियंत्रित खानपान की आदतें ही हैं। हमारी इन आदतों के कारण हम में से ज्यादातर लोग मोटापा ग्रस्त होते जा रहे हैं।
हमारी इन आदतों की वजह से ना सिर्फ मोटापा बल्कि कई और स्वास्थ्य समस्याएं भी होने लगती हैं। वजन बढ़ने से डायबिटीज (मधुमेह), हाई एंड लो ब्लडप्रेशर, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, कैंसर, अनिद्रा, जोड़ों में दर्द आदि बीमारियां ज्यादातर परेशान करती हैं।
वजन घटाने के लिए लोग जिम में जाकर घंटो अपना पसीना और पैसा दोनों बहाते हैं। लेकिन इतनी मेहनत के बाद भी उन्हें इस मोटापे से छुटकारा नहीं मिलता। क्योंकि मोटापा सिर्फ व्यायाम करने से ही कम नहीं हो सकता। इसके लिए हमें अपने खानपान और दिनचर्या पर भी नियंत्रण करना होगा।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि कैसे आप घर बैठे बिना किसी मेहनत के और बिना पैसा खर्च किये वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ आपको अपनी कुछ आदतों पर कंट्रोल करना पड़ेगा।
तो चलिए आज हम आपको 10 ऐसे आसान तरीकों के बारे में बताते हैं, जिनसे आप सिर्फ एक सप्ताह में ही 2 किलोग्राम तक वजन कम कर सकते हैं।
Quick Tips-
- आजकल सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है बढ़ता मोटापा।
- गलत खानपान और बदलती दिनचर्या के वजह से आता है मोटापा।
- डायबिटीज, हार्टअटैक जैसी कई गंभीर बीमारियों का बनता है कारण।
- ये व्यक्तित्व के साथ आत्मविस्वास को भी करता है खासा प्रभावित।
प्रतिदिन करें व्यायाम-
एक स्वस्थ और आकर्षक शरीर पाने के लिए डाइट कंट्रोल करने के साथ ही प्रतिदिन व्यायाम करना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए आप एक्सरसाइज के अलावा साइकिलिंग या रनिंग आदि भी कर सकते हैं। नियमित कसरत करने से शरीर ना सिर्फ लचीला होता है, बल्कि सारे अंग भी सही काम करते हैं। इसलिए हमें प्रतिदिन कम-से-कम 30-50 मिनट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।
मोटापा कम करने के लिए लें पर्याप्त नींद-
अपने आपको स्लिम बनाने के लिए पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी है। प्रतिदिन 8 घंटे की नींद लेने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। और बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। अपने वो कहावत तो सुनी होगी “अर्ली तो बेड अर्ली तो राइज मेक्स अ मैन हेल्दी, वेल्दी एंड वाइज”।
मतलब कि रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने से मनुष्य अच्छी सेहत और धन दोनों से संपन्न रहता है। इसीलिए हमें हमेशा समय पर सोने और जागने की सलाह दी जाती है।
पर्याप्त मात्रा में पियें पानी-
कई शोधों के मुताबिक जो लोग दिन में कम-से-कम 5-6 लीटर पानी पीते हैं, वे एक स्वस्थ जीवन जीते हैं। पानी हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर हमारे शरीर को साफ रखता है। इसीलिए हमें प्रतिदिन 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। ऐसा करने से आपको भूख भी कम लगेगी।
साथ ही आपको बार-बार कुछ ना कुछ खाने से भी छुटकारा मिलेगा। जिससे आपका वजन अपने आप ही नियंत्रित रहेगा।
प्रोटीन युक्त लेकिन कम कैलोरी युक्त आहार लें-
मोटापा कम करने के लिए आपको प्रोटीनयुक्त लेकिन कम कैलोरीयुक्त भोजन करना चाहिए। एक स्वस्थ शरीर प्रोटीन और विटामिन्स बहुत जरूरी हैं। जब हम स्वस्थ और प्रोटीनयुक्त भोजन करते हैं, तो हमारा शरीर ठीक से काम करता है। ध्यान रखें कि कार्बोहाइड्रेट और वसा हमारे शरीर के सबसे बड़े दुश्मन हैं।
इसीलिए अगर आपको मोटापा कम करना है, तो अपने आहार में कम कार्बोहाइड्रेट और वसा वाले पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
हरी सब्जियां और फल ज्यादा से ज्यादा लें-
बढ़ते वजन और मोटापे से बचने के लिए जितना ज्यादा हो सके हरी सब्जियां और फलों का सेवन करें। ध्यान रखें कभी एक बार में ज्यादा खाना ना खाएं। मोटापे का ये सबसे प्रमुख कारण है। इसलिए अच्छा होगा कि अगर आप थोड़ा-थोड़ा करके दिन में 3 बार खाएं। खाना खाते समय हमेशा ध्यान रखें कि इसे खूब चबा-चबाकर खाएं।
हम अपने शरीर के लिए भोजन की खपत सूप, सलाद और फलों से आसानी से कर सकते हैं। ये पर्याप्त मात्रा में स्वस्थ हार्मोन उत्पन्न करते हैं। वजन घटाने और स्वास्थ्य संतुलन के लिए हमेशा सलाह दी जाती है कि जितना हो सके तरल पदार्थों का सेवन करें।
चाय की जगह पियें ग्रीन-टी या ब्लैक टी-
हमें अपने दिन की शुरुआत कभी-भी चाय से नहीं करनी चाहिए। खासकर तब जब आप वजन कम करने की सोच रहे हों। इसकी जगह आप ग्रीन-टी या ब्लैक टी पियें तो बेहतर होगा। इसके अलावा दिनभर ठंडे पानी की जगह हल्का गर्म पानी पियें। इससे हमारे शरीर की चयापचय क्षमता में तेजी आती है। साथ ही ये वसा को नष्ट करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।
कैफीन का सेवन कम से कम करें-
अगर आप अपने वजन को नियंत्रित रखना चाहते हैं तो आपको कैफीन का सेवन कम से कम करना होगा। असीमित मात्रा में कैफीन के सेवन से मन की शांति नष्ट होने लगती है, और हृदय की समस्याएं बढ़ने लगती हैं।
जबकि सीमित मात्रा में कैफीन का सेवन हमारे चयापचय को बढ़ाने में सहायक है। अतः एक स्वस्थ शरीर के लिए प्रतिदिन 1-2 कप कॉफी का सेवन करें। ये आपके शरीर को ऊर्जावान महसूस करने में मदद करता है और चयापचय को भी बढ़ा देता है।
जंक-फूड और प्रोसेस्ड-फूड्स से बचें-
वजन नियंत्रित रखने के लिए जंक-फूड और प्रोसेस्ड-फूड्स से दूरी बनाएं रखें। फास्ट-फूड, पैक्ड फ्रूट जूस, कोक आदि पेय पदार्थ न केवल आपके इंसुलिन को बढ़ा देते हैं, बल्कि शरीर में असंतुलन भी पैदा करते हैं। ये पेय हृदय रोगियों और मोटापा के कारक को काफी हद तक बढ़ा देते हैं।
इसलिए अपने दिन की शुरुआत हमेशा एक पौष्टिक नाश्ते से करें। जो लोग स्वस्थ नाश्ता करते हैं वो हमेशा फिट, एक्टिव और स्वस्थ रहते हैं। इसलिए कभी-भी सुबह के नाश्ते को ना छोड़ें।
शराब और धूम्रपान के सेवन से दूर रहें-
शराब और धूम्रपान का अत्यधिक सेवन भी बढ़ते वजन और मोटापे का एक मुख्य कारण है। अगर हम अल्कोहल के सेवन के बाद खाना खाते हैं तो हमारा शरीर दिमाग द्वारा दिए गये संकेतों को समझ नहीं पाता है। और हम अनियंत्रित भोजन करते रहते हैं। जिससे हमें वजन बढ़ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अतः बढ़ते वजन को रोकने के लिए आपको शराब और धूम्रपान का सेवन भी बंद करना पड़ेगा।
एक हेल्दी लाइफस्टाइल जियें-
एक नियमित और स्वस्थ जीवनशैली वजन घटाने का एक प्रमुख जरिया है। अतः जो लोग नियमित एक स्वस्थ जीवनशैली का पालन करते हैं, वे अधिक सक्रिय और फिट रहते हैं। ज्यादा तनाव लेना छोड़ दें और हमेशा खुश रहें। इसके साथ ही नियमित रूप से अपने बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) और कैलोरी की जांच करायें।