अनियमित पीरियड्स की समस्या से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुश्खे

अगर पेशाब करते समय होती है परेशानी तो हो सकती है गुर्दे की पथरी की समस्या, बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय

अपनाएं ये डाइट चार्ट और बनाएं अपनी बॉडी को सुडौल और आकर्षक

Dark Light

महिलाओं को हर माह मासिक चक्र से गुजरना पड़ता है, जिसे हम पीरियड्स कहते हैं। इस प्रक्रिया का होना महिलाओं के लिए बहुत ही जरूरी है। यह चक्र हर महीने 3-5 दिन तक रहती है। इस चक्र के दौरान महिलाओं की गर्भधारण करने की क्षमता बढ़ती है।

महिलाओं में मासिक धर्म या पीरियड्स का अनियमित होना एक आम समस्या है। अनियमित पीरियड्स की ये समस्या लगभग हर महिला को परेशान करती है।

वैसे तो अनियमित पीरियड्स की इस समस्या के पीछे के कारण हमारी खाने-पीने की गलत आदतें, एनीमिया यानी कि शरीर में खून की कमी और टेंशन आदि हो सकते हैं। इसके अलावा खराब जीवनशैली, मेनोपोज, वजन का बढ़ना या घटना और हार्मोन संबंधी समस्या आदि के कारण भी ये समस्या हो सकती है।

वैसे हर बार ये जरूरी नहीं कि पीरियड्स हमेशा समय पर आये। कई बार ये 1-2 दिन आगे-पीछे भी हो सकते हैं। ऐसा होना बिल्कुल सामान्य बात है।

समय और नियमित रूप से माहवारी का आना महिला की स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। लेकिन अगर आपके पीरियड्स समय से बहुत पहले या बहुत लेट हो आते हैं, तो इससे आपकी सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

अनियमित पीरियड्स की समस्या के दौरान महिलाओं को पेट में तेज दर्द का सामना भी करना पड़ता है। कई महिलाएं इस समस्या को छोटी समस्या समझकर अनदेखा करती रहती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अनियमित पीरियड्स की समस्या को कभी-भी अनदेखा न करें।

वर्ना आगे चलकर ये गंभीर समस्या का रूप ले सकती है। कई महिलाएं तो इस वजह से तनाव में भी आ जाती हैं। वैसे तो इस समस्या से निजात पाने के लिए बाजार में कई प्रकार की दवाईयां उपलब्ध हैं। लेकिन इस समस्या से निपटने के लिए आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है।

बल्कि आप घर पर ही कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं।

Quick Tips-

  • लगभग हर महिला को होती है अनियमित पीरियड्स की समस्या।
  • गलत खान-पान, जीवनशैली और टेंशन आदि की वजह से होती है ये समस्या।
  • एनीमिया, वजन का बढ़ना या घटना और हार्मोन आदि भी हैं इसके होने के कारण।
  • इन घरेलू उपायों को अपनाकर पा सकते हैं इस समस्या से आसानी से छुटकारा।

अनियमित पीरियड्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय-

दालचीनी-

अनियमित पीरियड्स को नियमित करने में दालचीनी रामबाण साबित हो सकती है। पीरियड्स को रेगुलर करने के साथ-साथ इस दौरान होने वाले दर्द से भी बचाने में लाभदायक है।

इसके लिए आधा चम्मच दालचीनी पाउडर एक गिलास हल्के गुनगुने दूध में मिलाकर पियें। इसके अलावा आप हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको अनियमित पीरियड्स की समस्या से राहत पाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही आपको मासिक धर्म में होने वाले दर्द की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।

सूखा अदरक या सौंठ-

अनियमित पीरियड्स को नियमित करने में सूखा अदरक या सौंठ को भी सहायक माना जाता है। साथ ही ये पीरियड्स में होने वाले दर्द को भी कम करने में लाभदायक है। आप इसे कच्चा खा सकते हैं, या फिर इसका रस निकालकर पी सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपके पीरियड्स समय पर लाने में मदद करेंगे।

अजवाइन-

अगर आपको भी अनियमित पीरियड्स की समस्या परेशान करती है, तो इससे बचने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए रोजाना 8-10 ग्राम आजवाइन को अच्छे से चबाकर उसका सेवन करें और उसके बाद एक गिलास दूध पी लें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।

तिल-

आकार में छोटे होने के बावजूद भी तिल के कई बड़े-बड़े फायदे होते हैं। ये आपको अनियमित माहवारी की समस्या से आसानी से छुटकारा दिला सकते हैं।

इसके लिए लगभग 20 ग्राम तिल को एक गिलास पानी में अच्छे से उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो इसमें गुड़ मिलाकर इसका सेवन करें। इससे आपको अनियमित माहवारी से छुटकारा तो मिलेगा ही। साथ ही इस दौरान होने वाले दर्द से भी राहत मिलेगी।

हल्दी-

हल्दी एक ऐसा मसाला है, जो न सिर्फ आपके मासिक धर्म को नियमित करने में मदद करता है। बल्कि ये आपको हार्मोन संबंधी समस्या से निजात दिलाने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद एन्टी-इन्फ्लेमटोरी गुण मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से भी राहत दिलाते हैं।

इसके इस्तेमाल के लिए आप एक गिलास हल्के गुनगुने दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर डालकर इसे मिलाएं। स्वाद लाने के लिए आप इसमें 1 चम्मच शहद या गुड़ भी डाल सकते हैं। कुछ हफ्तों तक लगातार इसका सेवन करें। जल्द ही आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जायेगा।

राई या सरसों के दाने-

सबसे पहले राई या सरसों के कुछ दानों को पीसकर इसका चूर्ण बना लें। अब इस चूर्ण को अपने आहार में इसे शामिल करें। नियमित रूप से कुछ इस चूर्ण के इस्तेमाल से आपको फायदा मिलेगा। इसके अलावा आप इसका सेवन गाजर के रस में डालकर भी कर सकते हैं।

कच्चा पपीता-

कच्चा पपीता पीरियड्स में होने वाली अनियमितता को दूर करने का रामबाण इलाज है। इसमें आयरन, कौरोटीन, कौल्शियम, विटामिन-ए और सी जैसे पौष्टिक तत्व काफी प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। पीरियड्स आने से कुछ दिन पहले से कच्चा पपीता खाना शुरू कर दें। कुछ महीने तक लगातार इसका सेवन करें। ऐसा करके आप आसानी से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

चुकंदर-

चुकंदर हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसके साथ ही ये अनियमित पीरियड्स से छुटकारा दिलाने के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें आयरन, फॉलिक एसिड और कई जरूरी पोषक तत्व अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। जो अनियमित मासिक धर्म को नियमित करने में कारगर साबित होते हैं।

साथ ही इसके नियमित सेवन से हार्मोन्स को संतुलित करने में भी मदद मिलती है। इसका सेवन आप सलाद, सब्जी या जूस किसी भी रूप में कर सकते हैं।

तुलसी के पत्ते-

इस समस्या से छुटकारा दिलाने में तुलसी के पत्ते भी कारगर साबित होते हैं। इसके लिए सबसे पहले 8-10 तुलसी के पत्तों को पानी में उबाल लें। ठंडा हो जाने पर इस पानी का नियमित रूप से सेवन करें। ऐसा करने से कुछ ही हफ्तों में अनियमित पीरियड्स की समस्या दूर हो जायेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Posts

वर्ल्ड डायबिटीज डे २ ० १ ९ : भारत में लगातार बढ़ रहा है डायबिटीज का खतरा जानिए इसके बारे में

हमारे देश में डायबिटीज की बीमारी साल दर साल तेजी से बढ़ रही है। डायबिटीज, मधुमेह या शुगर…