योग आजकल दुनिया भर में प्रचलित है। ये अभ्यास का एक रूप है, जो प्राचीन भारत से उत्पन्न हुआ है। योग ना केवल आपकी शारीरिक शक्ति को बढ़ाता है, बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ाकर आध्यात्मिक विकास की दिशा में भी योगदान देता है।
योग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में सुझाव दिया, कि योग हम सभी के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसीलिए इस दिन को एक विशेष दिन के रूप में दर्जा दिया जाना चाहिए।
ऐसा करने से इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरुकता फैलाने में मदद मिलेगी। इसीलिए 21 जून 2015 को विश्व योग दिवस को दुनिया भर में पहली बार मनाया गया। और तब से हर साल इसे बड़े ही उत्साह से विश्व भर में मनाया जाता है।
योग ना केवल आपको फिट और एक्टिव रखता है। बल्कि जब आप इसे अपनी जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाते हैं। तो ये आपको दीर्घ और निरोगी जीवन जीने में भी बहुत सहायक है।
तो चलिए आज हम आपको योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हैं।
हड्डियां बनाये मजबूत (Improved bone health)-
नियमित योग करने से हमारी हड्डियां स्वस्थ रहती हैं और इनको मजबूती मिलती है। साथ ही इससे ऑस्टियोपोरोसिस से बचने में भी मदद मिलती है। योग में कई ऐसे आसन हैं, जिन्हें करने के लिए आपको अपना वजन उठाने की आवश्यकता होती है। जिससे हड्डियों को बहुत मजबूती मिलती है।
रक्त के प्रवाह में वृद्धि (Increased blood flow)-
नियमित योग अभ्यास करने से हमारे शरीर में रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से होता है। योग में कई ऐसे आसान हैं, जिन्हें करने से हमारे शरीर में ऑक्सीजन मिश्रित रक्त का प्रवाह ठीक रहता है।
जिससे हीमोग्लोबिन और लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या भी बढ़ जाती हैं। अतः जिन लोगों को हाई या लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
पाचन समस्याओं से मुक्ति (Reduced digestive problems)-
इसके नियमित अभ्यास से पाचन संबंधी समस्याओं से भी आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। योगा या किसी भी अन्य शारीरिक व्यायाम से कब्ज, गैस और कोलन कैंसर के जोखिम को बड़ी ही आसानी से कम किया जा सकता है।
ये हमारे पाचन सिस्टम से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालकर हमें पाचन समस्याओं से अधिक प्रभावी ढ़ंग से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
दिल को रखे स्वस्थ (Improved heart health)-
योगा हमारे दिल को स्वस्थ रखने में मुख्य भूमिका निभाता है। जब हम नियमित रूप से योग का अभ्यास करते हैं, तो हमें दिल से संबंधित बीमारियां होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। ये हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है। ये ना केवल दिल का दौरा पड़ने के खतरे को कम करता है, बल्कि हमें कई अवसाद, जैसे तनाव और डिप्रेशन आदि से भी राहत दिलाता है।
उच्च रक्तचाप को करे नियंत्रित (Lowered blood pressure)-
योगा के नियमित अभ्यास से उच्च रक्तचाप को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। योगा में शवासन करना उच्च रक्तचाप वाले लोगों की काफी मदद करता है। इस मुद्रा को नियमित रूप से करने से उच्च रक्तचाप वाले लोगों के रक्तचाप में काफी जल्दी सुधार आता है। अतः जिन्हें भी उच्च रक्तचाप की समस्या से उन्हें नियमित रूप से योगा करना चाहिए।
फेफड़ों को रखे स्वस्थ (Improved lung health)-
योगा में कई ऐसे योगासन हैं जिनकी मदद से फेफड़ों को भी स्वस्थ रखा जा सकता है। कपालभाती जैसे योगासन हमारे फेफड़ों के अंदर हवा को फिल्टर करके इनमें ताजा ऑक्सीजन की आपूर्ति करते हैं। इसीलिए योगा को हमेशा सुबह जल्दी और खुली जगह पर करना चाहिए।
आरामदायक और बेहतर नींद (Relaxation and sleeping aid)-
आजकल की इस व्यस्त दिनचर्या और काम के बढ़ते बोझ के कारण ज्यादातर लोग तनावग्रस्त हो जाते हैं। योग आपको आधुनिक जीवन के इस तनाव को दूर करने में भी मदद करता है। इसके नियमित अभ्यास से नींद ना आने की समस्या भी दूर हो जाती है। पुनर्स्थापना आसन और ध्यान लगाने से हमारे तंत्रिका तंत्र को भी आराम पहुंचता है।
योग से सुधारें बैठने का तरीका (Better posture)-
जैसा हमने आपको बताया कि योगा हड्डियों को स्वस्थ और लचीला रखने में बहुत मददगार है। ये रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने में बहुत मदद करता है। जिससे आप बिना झुकाव के सीधे बैठ सकते हैं।
ये रीढ़ की हड्डी से तनाव को कम करने में भी मदद करता है। जो कि गलत स्थिति में बैठने या लेटने से उत्पन्न होता है। योग का लगातार अभ्यास रीढ़ की हड्डी को मजबूत रखने में मदद करता है। इससे हमें थकान से भी राहत मिलती है।
बेहतर शारीरिक संतुलन (Improved body balance)-
प्रतिदिन योग का अभ्यास हमारे शरीर के बेहतर शारीरिक संतुलन बनाने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसमें समय की विस्तारित अवधि के लिए आसन रखने पर ध्यान केंद्रित करना शामिल है। ये आपके शरीर के संतुलन में सुधार लाने और मांसपेशियों की टोन को विकसित करने में सहायता करता है।
शारीरिक दर्द से दिलाये छुटकारा (Eases your pain)-
योगा के नियमित अभ्यास से शरीर में होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिलता है। ये गठिया, पीठ दर्द, कमर दर्द और अन्य शारीरिक परेशानियों से पीड़ित लोगों की मदद कर सकता है। इन सभी दर्द से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से योगा का अभ्यास करें।