कीवी के सेवन से सिर्फ 1 सप्ताह में खत्म हो जायेंगी ये गंभीर बीमारियां

क्या होती है एलर्जी और क्या है इसके कारण और लक्षण जाने जरुर

क्या होती है बेहोशी और ये होते है बेहोशी के कारण

Dark Light

आयुर्वेद में फलों को हम इंसानों के लिए वरदान माना गया है। ऐसा माना जाता है कि फलों में जितने पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, उतने किसी और चीज में नहीं होते। इन्हीं स्वास्थ्यवर्धक फलों में कीवी भी शामिल है। इस फल का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।

कीवी में ऐसे कई गुण मौजूद होते हैं, जो हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाने से सक्षम हैं। ये फल अधिकतर न्यूजीलैंड में होता है। आमतौर पर चीकू की तरह दिखने वाले इस फल में कई सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इस फल में विटामिन-सी बहुत ज्यादा मात्रा में होता है। अगर इस फल का नियमित सेवन किया जाए, तो हमें कोई भी बीमारी छू भी नहीं सकती है।

स्वाद में खट्टा-मीठा ये फल कई विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। कीवी जिस तरह दिखने में बाकी फलों से बहुत अलग है। उसी तरह अपने पोषक तत्वों की वजह से भी ये बाकी फलों से बहुत अलग है।

एंटीएजिंग से लेकर डायबिटीज तक इसके इतने फायदे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप इसे अपनी डाइट में शामिल जरूर करना चाहेंगे।

इसीलिए आज हम आपको कीवी खाने के कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में हम में से बहुत कम लोग ही जानते होंगे।

तो चलिए आज हम आपको कीवी खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं। इससे होने वाले फायदों को जानकर आप हैरत में पड़ जायेंगे।

Quick Tips-

  • फल हम इंसानों के लिए होते हैं वरदान स्वरूप।
  • कीवी का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए है बहुत फायदेमंद।
  • विटामिन-सी के साथ-साथ कई पौष्टिक तत्व होते हैं इसमें मौजूद।
  • एंटीएजिंग से डायबिटीज तक कई बीमारियों से बचाने में है सहायक।
  • रोजाना इस फल का सेवन करने से रहते हैं खुश और ऊर्जावान।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक-

ये विटामिन-सी के साथ-साथ कई जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। जो हमें कई तरह के इंफेक्शन से सुरक्षित रखने में मदद करता है। विटामिन-सी हमें फ्री ऑक्सीजन रेडिकल्स डैमेज से बचाने में भी सहायक है। ये कई फाइबर्स, विटामिन-सी और ई, कैरोटेनॉयड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई प्रकार के मिनिरल्स से भरपूर होते हैं। जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरक्षा क्षमता को मजबूत करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करके दिल को रखे स्वस्थ-

ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी सहायक है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, कैरोटीनॉयड्स भी विद्यमान होते हैं। जो हमारे दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियां होने की संभावना काफी कम हो जाती है। ह्रदय रोग से पीड़ित व्यक्तियों के लिए कीवी का सेवन बहुत फायदेमंद साबित होता है।

पाचन ठीक करके कब्ज, गैस आदि से दिलाए राहत-

इसमें ऐक्टिनीडेन नाम का एक एंजाइम पाया जाता है। जो शरीर में प्रोटीन का पाचन करने में मदद करता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है, और हमें कब्ज, गैस या पेट दर्द आदि समस्याओं से निजात मिलती है। साथ ही इसमें फाइबर भी मौजूद होता है जिससे हमारी पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है। इसके नियमित सेवन से आप पेट की अन्य बीमारियों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

हड्डियों और मांसपेशियों को बनाये मजबूत-

इसमें कई इन्फ्लेमेंटरी गुण भी पाए जाते हैं। इसीलिए अर्थराइटिस की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए ये फल बहुत ही फायदेमंद है। इसके अलावा ये शरीर के अंदरूनी घावों को भरने और जोड़ों की सूजन को कम करने में भी मददगार है। इसमें पोटैशियम भी मौजूद होता है, जो हमारी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है।

गर्भावस्था में भी फायदेमंद है कीवी-

कई औषधीय गुणों से भरपूर कीवी विटामिन-बी6 का भी एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। इसीलिए ये गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। ये गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास में मदद करता है और इसे स्वस्थ बनाता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद फोलिक एसिड बच्चों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसीलिए गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

अनिद्रा से छुटकारा दिलाकर अच्छी नींद दिलाये-

इस फल में ऐसे कई प्रकार के एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। जो हमें स्लीपिंग डिसऑर्डर यानी कि अनिद्रा जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में मदद करते हैं। नींद ना आने वाले लोगों या कम नींद आने वाले लोगों के लिए तो ये फल एक औषधि के समान है। सोने से लगभग 1-2 घंटे पहले इसके सेवन से नींद अच्छी आती है।

त्वचा को निखारे और रखे लंबे समय तक जवां-

इसमें विटामिन-सी, ई और कई एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। जो हमारी त्वचा को चमकदार और खूबसूरत बनाने के साथ-साथ हमारे बालों को भी स्वस्थ रखते हैं। इसका नियमित सेवन हमारी त्वचा को खूबसूरत और आकर्षक बनता है। साथ ही ये हमारे शरीर में pH को बैलेंस रखता है। इसीलिए इसके सेवन से आप दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करते हैं।

डेंगू, चिकनगुनिया के साथ-साथ सर्दी-जुकाम में भी मददगार-

डेंगू और चिकनगुनिया बुखार होने से खून में प्लेटलेट्स की कमी होने लगती है। इन प्लेट्स की संख्या को बढ़ाने के लिए कीवी का फल बहुत ही फायदेमंद होता है। विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये फल हमारे शरीर को इम्युनिटी पॉवर देता है। जिससे हमारे शरीर को सर्दी-जुकाम जैसी बिमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है।

आंखों को भी रखे स्वस्थ-

उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारी आंखों की रोशनी भी कम होने लगती है। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए ये फल बहुत अच्छा होता है। इसमें मौजूद विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट्स रोशनी बढ़ने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से आंखों से संबंधित बीमारियों का खतरा कम होने लगता है। साथ ही इससे हमारी आंखें लम्बे समय तक खराब होने से बचती हैं।

वजन और मोटापा घटाने में भी है सहायक-

बढ़ते वजन और मोटापे से परेशान लोगों के लिए ये फल काफी लाभदायक होता है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ही कम मात्रा में होता है। जिस वजह से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा नियंत्रित रहती है। अगर आप भी अपने शरीर पर जमा अतिरक्त चर्बी से परेशान हैं, तो आपको नियमित रूप से इस फल का सेवन शुरू कर देना चाहिए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Posts

Gajar khane ke fayde in hindi

गाजर एक खाद्य जड़ सब्जी है जो एशिया से निकली है। इसे पश्चिमी देशों में उच्च सम्मान प्राप्त…