मोटापे से हैं परेशान तो सुबह खाली पेट पियें एलोवेरा जूस जानें इसके और फायदों के बारे में

इन वजहों से होती है ओवरईटिंग प्रॉब्लम हो जायें सावधान

अनचाहे बालों से हैं परेशान 5 मिनट में पायें इनसे छुटकारा अपनाएं ये 4 घरेलू नुस्खे

Dark Light

एलोवेरा को एक औषधीय पौधा माना जाता है। इसको धृतकुमारी और ग्वारपाठा आदि नामों से भी जाना जाता है। इसका प्रयोग हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाने में सक्षम है। सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से कई फायदे होते हैं।

अगर आप लगातार वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रोज सुबह खाली पेट एलोवेरा के जूस का सेवन करना चाहिए। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको कुछ ही हफ्तों में वजन बढ़ने की इस गंभीर समस्या से छुटकारा मिल जायेगा।

इसमें कैल्शियम, जस्ता, तांबा, पोटेशियम, लोहा, सोडियम, मैग्नीशियम, क्रोमियम और मैंगनीज प्रचुर मात्रा में पाया जाए जाते हैं। जो हमें कई गंभीर बीमारियों बचाने में सहायक हैं।

इसके सेवन से हमें सेहत और त्वचा संबंधी कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है। एलोवेरा जूस से मुहांसे, रूखी त्वचा, झुर्रियां, चेहरे के दाग-धब्बों और आखों के नीचे काले घेरों को आसानी से दूर किया जा सकता है। साथ ही ये हमें जोड़ों के दर्द में भी राहत दिलाता है।

आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खान-पान और बदलती दिनचर्या का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। जिसके कारण हम कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। एलोवेरा में ऐसे कई तत्व मौजूद होते हैं, जो इन बीमारियों से हमारे शरीर को सुरक्षित रखते हैं।

एलोवेरा जूस में कई रासायनिक गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसीलिए इस जूस से सेवन से शरीर में होने वाले पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा किया जा सकता है। एलोवेरा जूस बवासीर और डायबिटीज जैसी परेशानियों से निजात दिलाने में भी काफी मदद करता है।

इसके अलावा एलोवेरा जूस हमारे शरीर की तनाव से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही मानसिक शांति भी प्रदान करता है। इसके अलावा भी इसके कई और स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

इसीलिए आज हम आपको एलोवेरा जूस से होने वाले आश्चर्यजनक फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको जानकर आप चौंक जायेंगे। और आज से ही इसका इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे।

Quick Tips-

  • एक प्राकृतिक औषधि के रूप में जाना जाता है एलोवेरा।
  • कई रासायनिक गुणों और पौष्टिक तत्वों से होता है भरपूर।
  • वजन घटाने और पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में है रामबाण।
  • इसके अलावा कई गंभीर बीमारियों से बचाने में है सक्षम।

वजन और मोटापा घटाये-

मोटापा इस समय सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है। अनियमित खानपान की वजह से आजकल हर कोई मोटापे से परेशान है। एलोवेरा का जूस वजन और मोटापा घटाने में रामबाण है। इसके नियमित सेवन से मोटापा बहुत जल्दी कम होता है। साथ ही ये पीलिया रोग में काफी गुणकारी माना जाता है।

ह्रदय रोगों से छुटकारा दिलाये-

ह्रदय रोगों का मुख्य कारण बढ़ता वजन और मोटापा है। मोटापा बढ़ने से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। और रक्तवाहिनियों में वसा का जमाव होने लगता है। जिससे ह्रदय रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। एलोवेरा जूस मोटापा घटाने के साथ-साथ हृदय रोगों से भी हमारी रक्षा करता है।

रोजाना एलोवेरा का जूस पीने से शरीर में ऊर्जा का उच्च स्तर ठीक रहता है। तथा तंदुरुस्ती और ताजगी का अहसास भी होता है।

पाचन क्रिया सुधारने में सहायक-

आजकल गलत और अनियमित खानपान की वजह से अक्सर लोगों को अपच, कब्ज और गैस आदि समस्याएं परेशान करती हैं। अगर आपको भी अपच, कब्ज और गैस आदि पाचन संबंधी समस्याएं हैं, तो आपको प्रतिदिन सुबह खाली पेट एलोवेरा के जूस का सेवन करना चाहिए। ये पेट की बीमारियों को दूर करता है। साथ ही हमारी पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है।

अगर आपको पेट संबंधी कोई भी बीमारी है, तो आप 20 ग्राम एलोवेरा के रस में 1 चम्मच शहद और नींबू मिलाकर सेवन करें। नियमित एलोवेरा के जूस के सेवन से बवासीर और डायबिटीज की परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

त्वचा को निखारे एलोवेरा जूस-

एलोवेरा का जूस त्वचा संबंधी परेशानियों को जड़ से खत्म कर देता है। इससे मुहांसे, रूखी त्वचा, झुर्रियां, चेहरे के दाग-धब्बों और आखों के नीचे काले घेरों को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसको एंटी-एजिंग जेल के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। ये बुढ़ापा नजर आने वाले तत्वों को नष्ट करता है।

साथ ही ये हमारे शरीर के अंदर की सफाई कर उसमें नई शक्ति तथा स्फूर्ति भरता है। पीलिया रोग से ग्रसित रोगियों के लिए भी ये एक औषधि है। रोज सुबह-शाम एलोवेरा का रस पीने से आपको इस रोग में भी फायदा मिलेगा।

बालों को बनाये मजबूत-

एलोवेरा का उपयोग बालों को मजबूती के लिए भी किया जाता है। आजकल ज्यादातर लोग बालों की समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं। अव्यवस्थित दिनचर्या और बढ़ते प्रदूषण की वजह से बालों का झड़ना, समय से पहले सफेद होना और बालों का रूखापन आदि समस्याएं होने लगती हैं। इन सभी समस्याओं को एलोवेरा से दूर किया जा सकता है।

अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो इसका रस नियमित रूप से सिर पर लगाने से नए बाल आने लगते हैं। ऐसा करने से बालों में चमक भी आती है। ये एक प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में काम करता है, जिससे रूसी की समस्या भी खत्म होती है।

जख्म या घाव से भी दिलाये राहत-

शरीर में किसी भी प्रकार का जख्म या घाव होने पर भी एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से जख्म या घाव में होने वाली जलन से भी राहत मिलती है।

इसके लिए एलोवेरा का गूदा उस जगह पर लगाएं जहां आपको जलन या घाव हो गया है। ये आपको घाव भरने के साथ कई त्वचा रोगों को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा मुंह के छालों को दूर करने के लिए भी एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सर्दी-जुकाम और खांसी में भी है लाभदायक-

एलोवेरा का जूस हमें मौसम बदलने पर होने वाली समस्याओं सर्दी-जुकाम और खांसी आदि से भी बचाने में मदद करता है। सर्दी खांसी में एलोवेरा का रस दवा की तरह काम करता है।

इसका उपयोग करने से सर्दी-खांसी से तुरंत राहत मिलती है। सर्दी-जुकाम या खांसी होने पर 10 ग्राम एलोवेरा के ताजे रस में शहद मिलाकर सेवन करने से इससे तुरंत छुटकारा मिलता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Posts