Dark Light

गर्मियों के मौसम में घमोरियो का शिकार होना तो एक आम बात हैं, इस भयंकर घमोरी की पीड़ा और ऊपर से पसीने की मार पुरे तन बदन में आग लगा देती हैं, और जब बात बच्चो की हो तो बच्चे तो इस समस्या से बहुत ज्याद परेशान हो जाते हैं, बच्चो के नन्हे से शरीरी पर घमोरी की मार बहुत ही कष्टकारी होती हैं, और बच्चो की इस समस्या की पीड़ा उनसे ज्यादा उनके माता पिता को होती हैं, इसी के चलते माता पिता तरह तरह के डॉक्टर्स की द्वइयो से इलाज करने की कोशिश करते हैं, लेकिन अब कभी कभी डॉक्टर्स की दवाइयां भी इस समस्या का इलाज कर पाने में असक्षम होती हैं!

तो आइये जानते हैं कुछ घरेलु उपचार जो आपको आपकी इस समस्या से निजात दिलाने में एक अहम् भूमिका निभाएंगे –

* घमोरियो से अपने बच्चो का इलाज करने के लिए भोजन में तड़का लगते समय ज्यादा प्याज लहसुन व तेज़ मसालों का उपयोग न करे!

* बच्चे की घमोरी वाली जगह पर बर्फ रगड़े!

* मुल्तानी मिट्टी :- अगर घमोरियो के ऊपर मुल्तानी मिट्टी का उपयोग किया जाये तो वे जल्द ही ठीक हो जाएगी!

* नारियल तेल :- अगर नारियल का तेल नियमित रूप से घमोरियो पर उपयोग किया जाए तो आपको इस समस्या से निजात मिल सकती हैं!

* मेहँदी :- बच्चे के जिस अंग पर घमोरी हो रही हो वहां अगर मेहँदी लगाई जाये तो बच्चे की तकलीफ में आराम मिल जाएगा!

* नीम :- अगर नीम की पतियों को पिस कर और उसका पेस्ट बनाकर घमोरी वाली जगह पर लगाया जाए तो घमोरियो में आराम मिल जाएगा!

* चन्दन :- बच्चे के जिस अंग पर घमोरी हो रही हो वहां अगर चन्दन लगाया जाये तो बच्चे की तकलीफ में आराम मिल जाएगा!

* सरसों का तेल :- अगर सरसों के तेल में थोडा पानी मिलर शरीर पर लगाया जाए तो आपको गमोरिये से निजात मिल जाएगी! 

* संतरे का उपयोग :- संतरे के छिलके को सुखाकर व उनको पीसकर पाउडर बना ले और अब इस पाउडर को थोड़े से दूध में मिलाकर घमोरियो वाली जगह पर लगाये!

* घी :- अगर गाय भेंस के देसी घी को शरीर पर मला जाए तो आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता हैं!

* लहसुन :- अगर लहसुन की कलियों को छीलकर पिस लिया जाया और गाढ़ा पेस्ट बना लिया जाए और अब इस पेस्ट को घमोरी वाली जगह पर लगाया जाए तो आपको सुकून मिलेगा!

अब इन सभी उपायों के ज़रिये आप अपने बच्चे को घमोरियो से निजात दिला सकते हैं, और अगर आपको या आपके किसी करीबी को भी यही समस्या हैं तो इन उपायों के उपयोग के बारे में उन्हें भी सूचित करे!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Posts