Human papillomavirus गुप्तांग मस्से के लिए जवाबदार जीव है। यह वायरस विभिन्न उपभेदों में उपलब्ध है, और कई लोग अपने जीवनकाल में इसके संपर्क में आते है।
गुप्तांग मसा से जुडी कठिनाईयों में किसी प्रकार का केंसर होने की संभावना बढ़ना, यौन जीवन में तकलीफ, और खुजली का समावेश होता है।
आप गुप्तांग मस्से से छुटकारा पाने के लिए कुछ उपाय आज़मा सकते है। गुप्तांगो में यह मस्से त्वचा के रंग के या गुलाबी रंग के कोमल उभरे हुए दिखते है।
अगर एक बार यह लक्षण दिखाई देता है तो हो सकता है की आपको यह गुप्तांग मस्से हो रहे हो। HPV चेप के कारण इसका विकास फूलगोभी की तरह होता है, यह अमेरिका में यौन संचारित रोगों के वायरस में सबसे आम है।
वायरस को ठीक नहीं किया जा सकता, लेकिन आप गुप्तांग मस्से को ठीक कर सकते है। एक बार उसकी वृद्धि का इलाज करने के बाद काफी समय तक आपको यह नहीं सताएगा। लेकिन उसे कभी भी हमेशा के लिए रोका नहीं जा सकता, HPV वहां है।
HPV आजीवन रहने वाला संक्रमण है। इसका इलाज करने के बाद भी यह मस्से आपको फिर से हो सकते है।
क्या वह कुदरती रूप से ठीक हो जाएंगे?
अगर आप कुदरती रूप से इसके ठीक होने का इंतेज़ार नहीं करना चाहते है, तो गुप्तांग मस्से के इलाज का परिणाम क्या होगा? या फिर वह हमेशा त्वचा पर रहेगा?
जैसे आगे भी बताया गया है की HPV का कोई इलाज नहीं है। इसका मतलब है की एक बार यह वायरस आपके शरीर में घुस जाता है फिर इसको आप कभी भी निकाल नहीं सकते। यह वायरस आपके गुप्तांगो की त्वचा के उपरी स्तर में निष्क्रिय रहेगा।
यदि कोई बीमारी या तनाव के कारण यह वायरल कण trigger होते है तो वह सक्रिय बन सकते है। फिर यह सक्रिय वायरस आपकी त्वचा पर मस्से के रूप में फिर से प्रकट होगा।
गुप्तांग मसा के सामान्य लक्षण नीचे दिए गए है
- वे सामान्य रूप से दर्द रहित होते है
- वे समूह में बढ़ते है
- वे फूलगोभी के आकार के होते है
- वे बढे हुए होते है
वे पीले, गुलाबी या भूरे रंग के होते है। काफी लोग गुप्तांग मस्से को अंतर्वर्धित बाल, मुंहासे, या तिल के साथ धोखा खाते है। एक बार गुप्तांग मस्से की वृद्धि शुरू होती है तो फिर एक निश्चित कद की होकर रूकती है।
हालांकि, गुप्तांग मस्से हमेशा किसी इंसान की त्वचा पर नहीं रहते है।
गुप्तांग मस्से हटाने का कुदरती तरीका
आप कुछ भी लगाए बिना गुप्तांग मस्से को यूँही अपने आप ठीक होने के लिए छोड़ सकते है। खुद की असर दोहराने वाले HPV को त्वचा के नीचे छोड़ देना चाहिए। जब उसकी शक्ति ख़त्म हो जाती है तो वह फिर से नहीं होता है।
आपका प्रतिरक्षा तंत्र भी इस वायरस और उसकी वृद्धि को रोक सकता है, जिसके कारण समय के साथ गुप्तांग मस्से कद में छोटे होते जाते है। फिर कुछ ही समय में गायब हो जाते है।
एकमात्र समस्या यह है की जब आप इसके इलाज के तौर पर किसी दवा का इस्तेमाल करते है तो वह कुदरती रूप से ठीक होने से कम समय के अंदर ठीक हो जाता है। अगर आप कुदरती रूप से इसे ठीक करना चाहते है to उसे खुजाना नहीं चाहिए। अगर आप उसे खुजाते है तो आपको दर्द होगा और खून भी निकलेगा।
गुप्तांग मस्से के कुदरती रूप से गायब होने में कितना समय लगेगा?
गायब होने में कुछ हफ्ते या महीने हो सकते है। गुप्तांग मस्से लगभग 6 महीने में ठीक हो जाएंगे। हालांकि, किसी दुर्लभ मामले में गुप्तांग मस्से जाते नहीं। ऐसे मामलों में, आपको कोई दवा या सर्जरी की ज़रूरत हो सकती है। गुप्तांग मस्से के मामले में आपको धीरज से काम लेना होगा। ऊपर से उसे ज्यादा बिगड़ने न दे।
जब भी आपको गुप्तांग मस्से हुए हो तब सेक्स करने का प्रयास न करें। अगर आपको उस समय भले ही कोई गुप्तांग मसा न हो, लेकिन आपकी बीवी या गर्लफ्रेंड में HPV फ़ाइल् सकता है। कंडोम भी इसके न फैलने की 100% गारंटी नहीं देती।
कुछ लोगों का मानना है की HPV संक्रमण गर्भावस्था को असर करता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। इस तरह की चीजों के पीछे कोई वैज्ञानिक साक्षी नहीं है। वह भ्रूण को नुकसान नहीं पहुंचता या गर्भावस्था को जटिल नहीं करता। हालांकि, ध्यान रखे की गर्भावस्था के दौरान सारी गुप्तांग मस्से की दवाइयां नहीं ली जा सकती। इससे पहले की आप कोई भी दवा लें, कृपया अपने डॉक्टर से बात करें।
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आपकी त्वचा पर गुप्तांग मस्से कहाँ दिखाई देते है, लेकिन आपको उसके गायब होने के लिए उतनी ही देर राह देखनी पड़ेगी। वे जहां भी बढ़ेंगे वहां ठीक हो जाएंगे।
अगर आप इंतेज़ार नहीं कर सकते, तो क्या आप treatment लेने जाएंगे?
आप HPV संक्रमण होने के कुछ हफ़्तों या महोनों तक गुप्तांग मस्से को शायद नहीं देखेंगे क्योंकि HPV के कोई त्वरित लक्षण नहीं है। कई ऐसे भी उदाहरण है जिनमें HPV संक्रमण के सालों बाद भी गुप्तांग मस्से नहीं दिखाई देते।
शरीर के बाहरी हिस्सों पर मस्से होने के साथ साथ HPV होंठ, मुंह, जीभ और गले जैसे अन्य भागों पर भी मस्से का कारण बनता है।
किसी मामलों में गुप्तांग मस्से लगभग दो साल बाद ठीक होते है। हालांकि, आप treatment करके यह प्रक्रिया को त्वरित बना सकते है।
गुप्तांग मस्से की treatment, मस्से हटाने के साथ-साथ निम्नलिखित में भी उपयोगी हो सकती है:
- जिद्दी मस्से हटाने में
- HPV संक्रमण फ़ैलाने का जोखिम घटाने में
- जलन, खुजली और दर्द से राहत पाने में
कई बार, गुप्तांग मस्सों के कुदरती रूप से ठीक होने की राह देखना सही नहीं है। गुप्तांग मस्सों को कुदरती रूप से ठीक होने के लिए छोड़े या उसकी treatment करवाएं यह निर्धारित करने के लिए कुछ कारणों पर विचार करना चाहिए।
उनमें से कुछ कारण नीचे बताए गए है:
बेचेनी
सामान्य रूप से गुप्तांग मस्सों के कारण आपको कोई दर्द नहीं होगा। ऐसा हो सकता है की आपको पेशाब करने के समय कोई कठिनाई या दर्द हो। यह समस्या कुछ पुरुषों में बंध्यता का कारण बनती है। अगर यह आपकी गुदा में बढ़ता है तो आपको असहज महसूस हो सकता है।
यदि गुप्तांग मस्से कद में बढ़ जाए हो बेचेनी भी बढती है। इसे मामले में प्रभावित व्यक्ति वायरस के दोहराने की प्रक्रिया ख़त्म होने की राह देखे बिना इसे treatment द्वारा ठीक करना चाहेगा।
सौंदर्य
शायद आप कोई शारीरिक दर्द या असहजता न महसूस कर रहे हो, फिर भी गुप्तांग मस्से से जल्द छुटकारा पाना चाहेंगे। इसकी वृद्धि शर्मनाक हो सकती है, और वह आपको मानसिक असहजता का अहसास करवाती है, इसी कारण आप जल्द ही इसे ठीक करना चाहेंगे।
HPV के कुछ उपभेद जोखिम करक हो सकते है: गुप्तांग मस्से। इनमें से कुछ उपभेद किसी प्रकार के कैंसर का कारण भी बन सकते है। इसका उदाहरण है महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर।
वर्तमान समय में, सर्वाइकल केन्सर HPV से जुड़ा हुआ है, और उसका दर बढ़ रहा है। इससे पेनाइल कैंसर या गुदा कैंसर भी हो सकता है। प्रत्येक वर्ष लाखों लोगों द्वारा गुप्तांग मस्से की treatment करवाई जा रही है।