शादी के बाद अपने लाइफ-पार्टनर से जरूर पूछें ये सवाल और बनाएं अपने रिश्ते को और मजबूत

सिर्फ 15 मिनट की एक्सरसाइज से घर बैठे बनाएं अपने बाइसेप्स आकर्षक सिर्फ करें ये 4 व्यायाम

जानिए हरी मटर के इन चौंकाने वाले फायदों के बारे में

Dark Light

शादी एक बहुत ही पवित्र बंधन होता है। इसमें बंधने के बाद आपको अपने लाइफ-पार्टनर के साथ वफादार रहना चाहिए। शादी एक ऐसा बंधन होता है जिसमें आपको अपने पार्टनर के साथ सारे सुख-दुख बांटने चाहिए।

लेकिन शादी के बाद भी पति-पत्नी में कई ऐसी बातें होती हैं जिनके बारे में लोग अपने पार्टनर से करने में हिचकाते हैं।

रिलेशनशिप को और मजबूत और बेहतर बनाए रखने के लिए ये बहुत जरूरी होता है कि आप अपने पार्टनर से हर बात साझा करें। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में आपको अपने पार्टनर को जरूर बताना चाहिए या पूछना चाहिए।

पूछें उनकी आदतों और पसंद के बारे में-

शादी के बाद आपको अपने पार्टनर से उनकी आदतों और पसंद के बारे में खुल कर पूछना चाहिए और उनको अपनी आदतों और पसंद के बारे में भी बताना चाहिए।

साथ ही उन्हें जो पसंद है उसकी कद्र करनी चाहिए। इससे आप दोनों को एक दूसरे को जानने और समझने का मौका मिलेगा।

जानें उनके रोमांटिक विचारों के बारे में-

नई नई शादी के बाद अक्सर लड़कियां अपने पार्टनर से इस बारे में पूछने से शर्माती हैं। जबकि शादी के बाद आप अपने पार्टनर से खुलकर इस बारे में पूछ सकते हैं कि आपका पार्टनर इसके बारे में क्या सोचता है? बिना किसी हिचकिचाहट के अपने पार्टनर से इस सवाल को पूछें और उनको अपने साथ घुल मिलने का ये मौका जरूर दें। इससे आपके रिश्ते में प्यार और बढ़ेगा।

फैमिली प्लानिंग के बारे में चर्चा करें-

शादी के बाद फैमिली प्लानिंग करना बहुत ही समझदारी का काम होता है। इसीलिए अपने लाइफ-पार्टनर से बच्चों की फ्यूचर प्लानिंग करने में बिल्कुल ना झिझकें।

शादी के बाद अपने लाइफ-पार्टनर से जरूर पूछें कि वो कब और कितने बच्चें चाहते हैं। इससे आपको अपने लाइफ-पार्टनर की सोचा और समझदारी का भी पता चलेगा और आप सहज महसूस करेंगे।

परखें लाइफ-पार्टनर की सोच और क्षमताओं को-

शादी के बंधन में बढ़ने के बाद आपको अपने लाइफ-पार्टनर की क्षमताओं को परखना भी जरूरी है। ऐसा आप उनसे कुछ सवालों के जरिये जान सकते हैं।

उनसे पूछें कि आपके लिए रिश्ते में प्यार से बढ़कर क्या है? अपने लाइफ-पार्टनर से ये सवाल सिर्फ लड़कियों ही नहीं बल्कि लड़ओं को भी पूछना चाहिए। इससे आपको अपने रिश्ते को सुकून से आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

जानें क्या-क्या है नापसंद और किन चीजों से है नफरत-

शादी के बाद आपको अपने लाइफ-पार्टनर की नापसंदीदा चीजों के बारे में भी पता होना चाहिए। साथ ही ये भी मालूम होना चाहिए कि उनको किन-किन बातों से नफरत है।

कई बार ऐसा होता है कि आपका लाइफ-पार्टनर अचानक नराज हो जाता है और आपको इसकी वजह समझ में नहीं आती। ऐसे में ये सबसे अच्छा होगा कि आप अपने लाइफ-पार्टनर से उनके नराज होने वजह पहले ही जान लें।

पुरानी गर्लफ्रेंड/ बॉयफ्रेंड के बारे में जरूर जानें-

शादीशुदा जिंदगी में भी कई बातें ऐसी होती हैं जिनके बारे में लोग एक दूसरे को नहीं बताते हैं या बताना ठीक नहीं समझते हैं। जिनमें से एक है अपने पुराने लव अफेयर के बारे में नहीं बताना। ऐसा करने से आपका लाइफ-पार्टनर आप पर शक करने लगेगा और आगे चलकर इससे आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।

इसलिए आचा होगा कि अपने लाइफ-पार्टनर से उसकी पुरानी लव लाइफ के बारे में जान लें। इससे शादी के बाद आपका लाइफ-पार्टनर आप पर शक नहीं करेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Posts