अंगूर खाने से दूर होती हैं कई गंभीर बीमारियां, जानें अंगूर खाने के फायदे

मूली के इन 10 फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

डिप्रेशन के लक्षण और इससे बचने के प्राकृतिक उपाय

Dark Light

अंगूर आजकल लगभग हर सीजन में आसानी से उपलब्ध होते हैं। ये खाने में जितने स्वादिष्ट और रसीले होते हैं। हमारी सेहत के लिए भी ये उतने ही फायदेमंद होते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ ये फल बहुत ही बलवर्घक एवं सौन्दर्यवर्धक होता है।

इसमें मां के दूध के समान पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं। इसीलिए अंगूर को सभी फलों में सर्वोत्तम माना जाता है। ये एक ऐसा फल है, जिसे आप साबुत बिना छीले और बीज सहित खा सकते हैं। इनमें पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर, विटामिन-सी और विटामिन-ई पाया जाता है।

इनमें मौजूद ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर का कई बीमारियों से बचाव करने में सक्षम होते हैं। अंगूर खाने से माइग्रेन के दर्द में राहत मिलती है। अंगूर में हेरोस्टिलवेन नामक एक एंटीआक्सीडेंट पाया जाता है। जो हमें मधुमेह और कैंसर जैसे रोगों से बचाने में फायदेमंद है। इसके अलावा भी अंगूर खाने के फायदे अनेक होते हैं।

बाजार में आमतौर पर अंगूर दो तरह के अंगूर मौजूद होते हैं। जिनमें से एक हल्के हरे रंग और दूसरे काले रंग के होते हैं। अंगूर के लाजवाब स्वाद से तो सभी लोग परिचित हैं। लेकिन बहुत कम ही लोगों को पता होता है कि ये हमारी सेहत का खजाना भी हैं।

तो चलिए आज हम आपको अंगूर खाने के फायदे बताते हैं।

Quick Tips

  • अंगूर में कैलोरी, फाइबर और कई जरूरी विटामिन्स होते हैं मौजूद।
  • इसीलिए सभी फलों में अंगूर को माना जाता है सर्वोत्तम।
  • स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी हैं बहुत फायदेमंद।
  • मधुमेह और कैंसर रोगियों के लिए हैं बहुत फायदेमंद।
  • अंगूर के सेवन से ग्लूकोज, आयरन और खून की कमी होती है दूर।

ये हैं अंगूर खाने के फायदे

माइग्रेन से दिलाये राहत-

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और अव्यवस्थित जीवनशैली के बीच माइग्रेन एक आम समस्या है। माइग्रेन की समस्या से परेशान लोगों के लिए अंगूर का सेवन बहुत ही फायदेमंद साबित होता है।

इसके साथ ही कुछ समय तक अंगूर के रस के नियमित सेवन से आपको इस समस्या से काफी राहत मिल सकती है। इसके लिए अंगूर के रस को रोज सुबह खाली पेट पियें। ऐसा करने से माइग्रेन के दर्द में आराम मिलता है।

खून की कमी को करे दूर-

एनीमिया की बीमारी में हमारे शरीर में खून की कमी हो जाती है। ऐसे में रोजाना सुबह खाली पेट अंगूर का सेवन करने से कुछ ही दिनों में आपके शरीर में खून की कमी पूरी हो जाएगी। क्योंकि अंगूरों में ओरोस्टिलवेन की मात्रा अधिक होती है। जिससे हमारे शरीर में खून का संचार सही रहता है।

साथ ही इनमें आयरन की मात्रा भी भरपूर होती है। जो खून की कमी को पूरा करने में सहायक बहुत है। इसके अलावा 1 गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है।

डायबिटीज यानि कि मधुमेह से भी बचाए-

मधुमेह के रोगियों को अंगूर के सेवन से कई फायदे होते हैं। इनके नियमित सेवन से खून में शुगर की मात्रा कम हो जाती है। इसीलिए मधुमेह के रोगियों के लिए भी अंगूर बहुत ही उपयोगी हैं। इसके अलावा ये आयरन का भी एक बेहतरीन माध्यम होते हैं।

कब्ज से दिलाये छुटकारा-

अंगूर के सेवन से कब्ज जैसी गंभीर समस्या को भी आसानी से दूर किया जा सकता है। अंगूर को काली मिर्च और नमक के साथ खाने पर कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही इनके सेवन से भूख भी बढ़ती है।

दिल को रखे दुरुस्त-

आजकल दुनियाभर में ज्यादातर मौत दिल से जुड़ी बीमारियों के कारण होती हैं। दिल से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए भी अंगूर का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद रहता है। नियमित रूप से खाली पेट अंगूर का सेवन करने से हार्ट अटैक होने की सम्भावना काफी कम हो जाती है।

दिल से जुड़ी बीमारियों से ग्रसित लोगों को रोज सुबह खाली पेट काले अंगूर का रस पीने से बहुत फायदा होता है।

कैंसर से बचाने में सहायक-

अंगूर में भरपूर मात्रा में पॉली-फेनोलिक फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को कैंसर के साथ-साथ अल्जाइमर और फंगल इन्फेक्शन आदि बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं। ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में भी अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।

दिमागी शक्ति बढ़ाए-

अल्जाइमर एक ऐसी दिमागी बीमारी है, जिसमें याददाश्त कमजोर होती जाती है। रोजाना अंगूर खाने से अल्जाइमर रोग से भी बचाव होता है। इसके साथ ही अगर आप अवसाद से भी बचना चाहते हैं तो अंगूर जरूर खाएं।

इससे मनोविकार कम होता है, और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Posts