अपनी पसंदीदा लिपस्टिक को लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

लिंग को 8 इंच लंबा मोटा करने के घरेलु उपाय

अपने दांतों को स्वस्थ, चमकदार व मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Dark Light

महिलाएं चेहरे की सुंदरता में चार-चांद लगाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। इन सभी ब्यूटी प्रोडक्ट्स में लिपस्टिक का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है। इसके बिना मेकअप अधूरा-सा लगता है।

खासकर ड्रेस के साथ मैचिंग की लिपस्टिक आपके चेहरे को एक खास चमक देती है। लेकिन अक्सर महिलाओं को ये कहते सुना जाता है, कि उनकी लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकी नहीं रहती। ऐसे में सुबह लगाई लिपस्टिक का दोपहर तक या 2-3 घंटों में खराब हो जाना आपके मेकअप लुक को खराब कर देता है।

इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आपकी लिपस्टिक लम्बे समय तक टिकी रहेगी। साथ ही इन खास टिप्स को अपनाकर आप अपनी खूबसूरती को चार-चांद लगा सकती हैं।

लिपस्टिक महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण चीज है। लेकिन लिपस्टिक की चमक को अपने होठों पर लंबे समय तक बरकरार रखना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि लिपस्टिक को लेकर महिलाओं में आमतौर पर ये परेशानी देखने को मिलती है, कि ये बहुत जल्दी फीकी पड़ जाती है।

अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, तो चिंता ना करें। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी मनचाही लिपस्टिक को लंबे समय तक अपने होठों पर बरकरार रख सकती हैं।

तो चलिए हम आपको उन टिप्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप लिपस्टिक को पूरे दिन तक बनाएं रख सकती हैं।

Quick Tips-

  • महिलाओं के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में लिपस्टिक का है एक महत्वपूर्ण स्थान।
  • ड्रेस के साथ मैचिंग की लिपस्टिक आपके चेहरे को देती है एक खास चमक।
  • लेकिन इसकी चमक को कई घंटों तक बरकरार रखना भी है एक चुनौती।
  • इन खास टिप्स को अपनाने से आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहेगी।

अपने होठों को रखें स्वस्थ-

आपके होठों का अस्वस्थ होना भी होठों से लिपस्टिक जल्दी हटने के कारणों में से एक है। क्योंकि अगर होठों में पोषण की कमी होगी तो लिपस्टिक लम्बे समय तक टिकी नहीं रहेगी। इसीलिए सबसे जरूरी है कि अपने होठों को स्वस्थ रखें। अपने होठों को स्वस्थ और मुलायम रखने के लिए अपने होठों को स्क्रब जरूर करें।

इसके अलावा आप अपने होठों पर लिप बाम या अन्य लिप केयर क्रीम जरूर लगायें। यदि आपके होठ जल्दी सूख जाते हैं, तो सबसे पहले तो इन पर जमी रूखी परत को हटायें। अब इन पर मॉइस्चराइजर लगाने के बाद ही लिपस्टिक लगाएं।

लिपस्टिक लगाने से पहले प्राइमर लगाएं-

जिस प्रकार चेहरे का मेकअप करने से पहले प्राइमर का उपयोग करने से मेकअप के लिए चिकनी सतह प्राप्त होती है। ठीक उसी प्रकार लिपस्टिक लगाने से पहले भी होठों को एक प्राइमर की जरूरत होती है।

अगर आप अपनी मनचाही लिपस्टिक को लंबे समय तक बरकरार रखना चाहतीं हैं, तो लिपस्टिक लगाने से पहले प्राइमर जरूर लगायें। ऐसा करने से लिपस्टिक लंबे समय तक आपके होठों पर बनी रहेगी।

लिप पेंसिल या लिपलाइनर का उपयोग करें-

लिपस्टिक को लम्बे समय तक बनाये रखने के लिए लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों पर लिप पेंसिल जरूर लगायें। अच्छे लिपलाइनर से होठों के किनारों को कलर करने के बाद लिपस्टिक अपने होठों पर लगाएं।

लिपलाइनर लिपस्टिक को होठों पर फैलने से भी बचाता है। साथ ही इसकी मदद से आपकी लिपस्टिक का कलर भी डार्क लगेगा। और आपकी लिपस्टिक बाहर भी नहीं फैलेगी। इससे होठ अच्छी शेप में नजर आएंगे। इस तरह से लगी हुई लिपस्टिक आपके होठों पर दिनभर बनी रहेगी।

अच्छी क्वालिटी की लिपस्टिक का चुनाव करें-

अगर आप अपनी लिपस्टिक को लंबे समय तक बनाए रखना चाहते हैं तो हमेशा अच्छी क्वालिटी की लिपस्टिक का चुनाव करें। लंबे समय तक बनी रहने वाली लिपस्टिक जैसे मैट और वॉटर प्रूफ लिपस्टिक का प्रयोग करें।

इसके अलावा क्रीमियर उत्पादों से बचना चाहिए क्योंकि इनका रंग आसानी से फिका पड़ जाता हैं। लिपस्टिक लगाने से पहले आप चाहें तो फाउंडेशन लगा सकती हैं। ऐसा करने से भी लिपस्टिक लंबे समय तक बनाये रखने में मदद मिलती है।

ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल भी है जरूरी-

लिपस्टिक की एक परत अपने होठों पर लगाने के बाद अपने होठों के बीच ब्लॉटिंग पेपर या टिश्यू पेपर को कुछ सेकंड तक रखकर दबाएं। ऐसा करने से आपके होठों से अतिरिक्त लिपस्टिक निकल जाएगी।

अब एक बार फिर लिपस्टिक को अपने होठों पर लगाएं। इस तरह लिपस्टिक आपके होठों पर लंबे समय तक बनी रहेगी। साथ ही ऐसा करने से आपकी लिपस्टिक न तो फैलेगी और न ही मिटेगी।

लिप ब्रश भी है ऑप्शन-

लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकी रखनी के लिए आप लिप ब्रश भी इस्तेमाल कर सकती हैं। लिप ब्रश से लिपस्टिक को लगाने का फायदा है, कि इसकी मदद से आप लिपस्टिक को पूरे प्रेशर के साथ लगा सकती हैं। साथ ही इससे आपको लिपस्टिक लगाते समय आपके हाथों का पूरा कंट्रोल बना रहेगा।

लेकिन लिप ब्रश से लिपस्टिक लगाते समय इस बात का ध्यान रखें, कि इसमें बहुत ज्यादा कलर न लें। साथ ही हफ्ते में एक बार अपने लिप ब्रश को साफ जरूर करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Posts

Anti-Wrinkles Tips in Hindi

सुंदर दिखना हर किसी की चाहत होती है .इसलिए यह जरूरी नहीं है कि आप कॉस्मेटिक का उपयोग…

आँखों के नीचे काले घेरे या डार्क सर्कल्स हटाने हैं तो बस अपनाएं ये आसान और घरेलू उपाय

आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं में आँखों के आसपास काले घेरे होना एक आम समस्या…